Friday, February 20, 2026

CM योगी को धमकी देने वाली महिला मुंबई से अरेस लिखा था इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

Must Read

उत्तर प्रदेश ,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान (24) है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।

महिला ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि महिला संपन्न परिवार से है। काफी पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा नहीं किया है।

दरअसल, शनिवार को मुंबई पुलिस धमकी भरा मैसेज मिला था। इसके बाद ही मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना देने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी।

इस मसले पर  ने यूपी पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर से बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं है। हालांकि, सीएम योगी से जुड़ा मामला है, इसलिए मुंबई पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

12 अक्टूबर को दशहरे के दिन मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली।

    Latest News

    CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, फरवरी में आएगा विज्ञापन

    CG Teacher Recruitment 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग...

    More Articles Like This