Monday, February 23, 2026

फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्टअटैक से निधन लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार दिखे थे

Must Read

दिल्ली  ,मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था।

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा था। रोहित एक लीजेंड थे। हम पूरी तरह से हिल गए हैं।

उन्होंने कहा कि सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा था। बल का इलाज डॉ. आलोक चोपड़ा कर रहे थे। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 2 घंटे तक पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित ने अपने कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ को पेश किया था। ये उनका आखिरी शो था। एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं।

रोहित के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया। रोहित का शनिवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिसंबर 2023 में हार्ट से जुड़ी परेशानी के चलते रोहित को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने 2024 की शुरुआत में कमबैक किया था। दिल्ली का अक्टूबर में हुआ लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था।

अपने 30 साल के करिअर में रोहित बल ने हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थरमन, सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल और बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल जैसे और भी स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन किए थे।

बल ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ब्रिटिश एयरवेज के केबिन क्रू के लिए भी परिधान डिजाइन किए थे। 2001 में टेनिस स्टार अन्ना कूर्निकोवा ने उनके पेरिस शो में रैंप वॉक किया।

बल खुद को ऐसा डिजाइनर मानते थे, जो इतिहास, लोकगीत, गांव और विलुप्त हो रही कलाओं को जोड़कर परिधान तैयार करता है।

    Latest News

    CG Road Accident : ‘ब्लैक मंडे’ तीन सड़क हादसों से दहला शहर, मंदिर हसौद मार्ग पर पेड़ों के बीच फंसी कार

    CG Road Accident , रायपुर — राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के इलाकों में सोमवार सुबह काली साबित हुई।...

    More Articles Like This