Sunday, February 16, 2025

न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू रातें हुई सर्द ठंड का होने लगा एहसास

Must Read

सरगुजा संभाग में चक्रवात दाना का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

​​​​​​अब ठंड का एहसास शुरू हो गया है। हालांकि इस वर्ष चक्रवाती तूफान दाना के असर से चार दिनों तक बादल छाए रहे और रात का तापमान बढ़ा रहा। दाना के असर से सरगुजा में बारिश भी हुई। अब चक्रवाती तूफान का असर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। आसमान साफ हो गए हैं।

सरगुजा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे नवंबर महीने में सरगुजा में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम तापमान पूरे महीने 14 से 16 डिग्री के बीच बने रहने की उम्मीद है।

नवंबर माह के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से 32 डिग्री के बीच ही बना रह सकता है। अधिकतम तापमान भी नवंबर के दूसरे पखवाड़े के बाद 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि रात और दिन के तापमान में ज्यादा अंतर है। इसका असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मौसम साफ रहने से सरगुजा में धान की कटाई में भी तेजी आई है।

सरगुजा संभाग के मैनपाट, सामरीपाट और पंडरापाट इलाके में सर्द हवाओं के असर से शाम ढलते ही ठंड का एहसास होने लगा है। पाट इलाकों में न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों की तुलना में एक डिग्री से 2 डिग्री तक कम हो सकता है।

मौसम वैज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि, सरगुजा में लगातार न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक बना रह सकता है। इस दौरान अस्थाई प्रभावों से तापमान में गिरावट या बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि इसकी उम्मीद कम है।

Latest News

Mahabharata Story: पुत्रमोह में आकर गांधारी ने तोड़ी थी प्रतिज्ञा, फिर भी नहीं बचा सकी दुर्योधन की जान

महर्षि वेदव्यास के ग्रंथ महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच हुए युद्ध का वर्णन मिलता है। इस युद्ध...

More Articles Like This