Tuesday, February 11, 2025

आंध्र प्रदेश- पटाखों में ब्लास्ट 1 की मौत 6 घायल

Must Read

अमरावती .आंध्र प्रदेश के एलुरु में स्कूटी से जा रहे 3 लोगों के पास पटाखों में अचानक ब्लास्ट हुआ। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई। ब्लास्ट के समय सड़क पर खड़े 3 लोग समेत कुल 6 घायल हुए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना दीवाली के दिन घटी और इसका CCTV वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक सफेद स्कूटी पर 2 लोग एक संकरी गली से तेज गति से स्कूटी से जा रहे हैं। समय दोपहर 12.17 बजे का था। स्कूटी सवार के हाथ में ‘ऑनियन बम’ का कार्टन था। गली की सड़क आगे जाकर चौड़ी हो जाती है और मेन सड़क से मिल जाती है, स्कूटी जब वहां पहुंचती है तभी वहां अचानक एक गड्ढा आया, जिसकी वजह से कार्टन नीचे गिर गया और तेज ब्लास्ट हुआ।

 इस धमाके की आवाज IED बम जितनी तेज थी। विस्फोट के बाद इलाके में धुआं उठा। चारों ओर कागज के टुकड़े उड़े। जैसे ही धुआं साफ हुआ, दो लोग किसी तरह विस्फोट से बचकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। CCTV फुटेज में स्कूटी के कुछ टुकड़ों को दूर तक बिखरे हुए देखा जा सकता है।

स्कूटी सवार लोगों के पास बम का कार्टन था। वे गली से तेज रफ्तार में गुजर रहे थे।

पटाखों से इतना बड़ा ब्लास्ट कैसे, पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि स्कूटी चलाने वाली की पहचान सुधाकर के रूप में हुई है। हादसे में जो छह लोग जख्मी हुई हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल घायलों और मृतक के नाम और उम्र की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि पटाखों के कारण अचानक इतना बड़ा ब्लास्ट कैसे हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आंध्र में पटाखों की फैक्ट्री में भी ब्लास्ट, 2 की मौत आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में 30 अक्टूबर की शाम को एक पटाखा निर्माण यूनिट में आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जल गईं। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए। भारी बारिश और आंधी के दौरान उंद्रजावरम मंडल के सूर्यरावपालम में पटाखा फैक्ट्री में बिजली गिर गई थी, जिसके कारण आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक श्रमिकों की पहचान वी. श्रीवल्ली (42) और जी. सुनीता (35) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए पांच अन्य को तनुकु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, राम शिवाजी पटाखा निर्माण यूनिट चला रहे थे। उनके पास इसका लाइसेंस भी था।

Latest News

एयरो इंडिया शो में पहुंचे 30 देशों के मिनिस्टर

बेंगलुरु।' में एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ...

More Articles Like This