Friday, January 23, 2026

कैरम नहीं खिलाया तो बच्ची ने लगाई फांसी खेल के दौरान भाई-बहन से हुआ झगड़ा

Must Read

भिलाई  ,छत्तीसगढ़ के भिलाई में 9 साल की बच्ची ने इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके भाई-बहन ने उसे कैरम नहीं खेलने दिया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना खम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सेवक राम निषाद (60 साल) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 साल अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान कुछ बेइमानी की बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना करके वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता-पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई।

इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर परछी में पाइप से रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर थी। उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने पंचनामा तैयार कर बच्ची के शव को सुपेला अस्पताल भेजा। यहां रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Latest News

    CG में टीम इंडिया का जंगल एडवेंचर: बार नवापारा अभयारण्य में खिलाड़ियों ने लिया वाइल्डलाइफ सफारी का रोमांच

    रायपुर। रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के...

    More Articles Like This