Tuesday, February 11, 2025

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर किया मर्डर

Must Read

जशपुर ,छत्तीसगढ़ के  में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को एक बोरे में लपेटकर फेंक दिया। मामला सिटी कोतवाली थाने का है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी नमन ने पहले अपने दोस्त सुरेश (17 साल) को हथौड़ा मार-मारकर अधमरा कर दिया। इसके बाद जेल जाने के डर से अपनी प्रेमिका नेहा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में नमन ने बताया कि सुरेश ने उसकी शराब पीने की लत और नेहा के साथ संबंधों की बात उसकी मां को  बता दी थी। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

कोतवाली पुलिस को सुरेश की लाश दो दिन पहले यानी 31 अक्टूबर को एक मोहल्ले से मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। तफ्तीश के दाैरान पता चला कि सुरेश की दोस्ती उसी के मोहल्ले में रहने वाले नमन से थी। दोनों अक्सर साथ ही रहते थे।

पुलिस ने इसके बाद नमन से पूछताछ शुरू की, इस दौरान नमन ने अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया। नमन ने बताया उसकी मां मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी करती है। पढ़ाई करने के लिए वो जशपुर में रहता है। मनोरा चौकी क्षेत्र में रहने वाली नेहा और वो रिलेशनशिप में थे।

29 अक्टूबर की रात नेहा और उसकी दो बहनें नमन के घर आई थी। इस दौरान सुरेश भी वहां मौजूद था। शाम सात बजे के लगभग नेहा वापस अपने घर जाने लगी। दोनों दोस्त मिलकर उसे रोकने की कोशिश करने लगे। लेकिन नेहा नहीं मानी। जिसके बाद सुरेश ने उसकी गाड़ी की चाबी छुपा दी।

इस बात से नाराज होकर नेहा ने अपने पिता को कॉल दिया। जिसके बाद डर कर सुरेश और नमन दोनों अपने घर से भाग गए। नेहा के वापस जाने के बाद दोनों दोस्त वापस घर पर आए। यहां दोनों ने जमकर शराब पी। शराब पीने के दौरान सुरेश बेसुध होकर नमन के घर पर ही सो गया।

जिसके बाद नमन ने सुरेश का मोबाइल चेक किया। उसने देखा कि सुरेश इंस्टाग्राम पर उसकी मां से लगातार संपर्क में हैं, शराब पीने से लेकर नेहा के साथ संबंधों तक की बात वो उसकी मां को बता चुका है। मां और अपने दोस्त के बीच हुई चैट पढ़कर वो आग बबूला हो गया।

नमन को लगने लगा था कि इन सब कारणों के चलते ही पिछले कई दिनों से उसकी मां उसे कम पैसे भेज रही है। इसके बाद उसने घर पर रखा हथौड़ा उठाया और बेसुध पड़े दोस्त पर चला दिया।

नमन को लगा सुरेश मर चुका है। डर कर वो अपनी प्रेमिका नेहा के पास पहुंचा और उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों वापस नमन के घर आए। नेहा जब सुरेश को बोरे में लपेटने लगी तो महसूस किया कि सुरेश की सांसे चल रही हैं।

ये बात उसने नमन को बताई, जिसके बाद नमन ने सुरेश की गैती और चाकू गोद कर हत्या कर दी। दोनों ने इसके बाद लाश बोरे में लपेटी और घर की बाउंड्री वॉल के दूसरी ओर फेंक दिया।

Latest News

मुर्दे ने डाला वोट ?… शहर सरकार चुनने निभाई अहम भूमिका… जानिए क्या है मामला…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव लिए आज 10 नगर निगम सहित नगर पंचायत और नगर पालिका में मतदान चल...

More Articles Like This