Thursday, February 12, 2026

VIDEO: 6 साल के मासूम को कुत्तों ने नोंचा;रायपुर में पड़ोसी के घर खेलने जाने के दौरान किया अटैक; परिजन थाने पहुंचे

Must Read

रायपुर में 6 साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच लिया है। मासूम के पेट पर गंभीर चोट आई है। इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। परिजनों ने पुरानी बस्ती पुलिस और नगर निगम कमिश्नर को डॉग मालिक के खिलाफ शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता दीपक केवलानी ने बताया कि वह लाखे नगर के सिंधी मोहल्ले में रहता है। मोहल्ले में मुरली किंगरानी का परिवार है जिसने अपने घर पर 4-5 आवारा कुत्ते पाल रखे हैं। ये कुत्ते अक्सर आते जाते लोगों पर अटैक करते हैं।

गली में खड़े दो-तीन कुत्तों का झुंड
गली में खड़े दो-तीन कुत्तों का झुंड

घर पर जंजीरों से बांधकर रखें

दीपक केवलानी का कहना है कि, शनिवार को उनका बेटा वंश केवलानी दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस के घर पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान गली में खड़े दो-तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने कहा है कि उसे 5 इंजेक्शन लगेंगे।

उन्होंने नगर निगम कमिश्नर, पुरानी बस्ती थाना और पार्षद के पास इस घटना को लेकर शिकायत की है। उनका कहना है कि इस बात को लेकर मोहल्ले वालों का भी मुरली किंगरानी के साथ कई बार विवाद हो चुका है। यदि मुरली किंगरानी को डॉग्स पालने का शौक है तो वह उन्हें जंजीर में बांधकर घर पर रखें। दूसरों के लिए खतरा न बने।

छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है।
    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This