Tuesday, February 10, 2026

 महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए:बोरे में डालकर घर के बाहर जमीन में गाड़ा; हत्यारे ने तीन दिन पहले खुदवाया था गड्‌ढा

Must Read

जोधपुर में 50 साल की महिला अनीता के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काटकर जमीन में गाड़ने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या प्लानिंग करके की गई। हत्या से पहले घर के बाहर जेसीबी से गड्‌ढा खुदवाया गया। पुलिस ने बोरानाडा इलाके के ​​​​​​ गंगाना निवासी आरोपी गुलामुद्दीन (42) की पत्नी को हिरासत में लिया है।

महिला की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आगे से ही अनीता के शरीर के टुकड़ों को गड्ढे से बरामद किया। महिला ने बताया पति गुलामुद्दीन ने यह गड्‌ढा 3 दिन पहले ही खुदवा दिया था। मर्डर के बाद अनीता की बॉडी के टुकड़े कर बोरे में भरकर उसी गड्ढे में गाड़ दिया था।

ब्यूटी पार्लर से टैक्सी में बैठकर गई थी सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पति मनमोहन चौधरी ने 27 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मृतका के ब्यूटी पार्लर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वह 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक टैक्सी में अकेली बैठकर जाते नजर आई थी।

पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर का पता लगाकर जानकारी ली। टैक्सी ड्राइवर पुलिस को गंगाना के उस घर के आगे ले गया। जहां उसने अनीता को छोड़ा था। इसके बाद पुलिस के सामने कुछ स्थिति साफ हो गई थी। वह घर अनीता की शॉप के सामने दुकान चलाने वाले गुलामुद्दीन का था और वह फरार है। 30 अक्टूबर को उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    Latest News

    Vijaya Ekadashi 2026 : विजया एकादशी 2026 पारण टाइमिंग जानें कब खोलें व्रत

    Vijaya Ekadashi 2026 , नई दिल्ली — विजया एकादशी 2026 इस वर्ष 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन...

    More Articles Like This