Friday, January 23, 2026

सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं

Must Read

केवड़िया .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा- कभी हम स्कूल-कॉलेज में एकता के गीत गाते थे कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं।

PM ने कहा कि आज कोई अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

इसके अलावा PM ने आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद, विदेश नीति समेत 8 मुद्दों को जिक्र किया। इससे पहले PM ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता दिवस की शपथ दिलाई।

उन्होंने एकता परेड देखी, जिसमें 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NCC और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल हु

  • कुछ लोग अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे भारत को चोट पहुंचाने में जुटे हैं। वे चाहते हैं कि दुनिया में भारत की गलत छवि उभरे। ये लोग भारत की सेनाओं को टारगेट करने में लगे हैं। मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन चलाए जा रहे हैं। ये लोग जात-पात के नाम विभाजन करने में लगे हैं।
  • कभी हम स्कूल-कॉलेज में एकता के गीत गाते थे- हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं। आज कोई अगर कह दे कि एक हैं तो उसे फेक कहते हैं। अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो इसे गलत बताते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
  • बीते 10 साल में भारत ने विविधता में एकता में जीने के हर प्रयास में सफलता पाई है। आज वन नेशन, वन आइडेंटिटी यानी आधार की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। हमने वन नेशन, वन टैक्स सिस्टम बनाया। हमने वन नेशन, वन ग्रिड की संकल्पना पूरी की।
  • हमने आयुष्मान भारत के रूप में वन नेशन, वन इंश्योरेंस की सुविधा देश को दी है। अब हम वन नेशन, वन इलेक्शन पर काम कर रहे हैं। यह भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा। इससे भारत विकास की नई गति औैर समृद्धि प्राप्त करेगा।
  • आज भारत सेक्युलर सिविल कोड की तरफ बढ़ रहा है। इसके मूल में सरदार साहब की बात ही हमारी प्रेरणा है। अलग-अलग वर्गों में जो शिकायत का भाव रहता है, वो दूर होगा। देश में एकता का संकल्प सिद्ध करेगा। आजादी के 7 दशक बाद एक देश, एक संविधान का सपना पूरा हुआ। 70 साल तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश में लागू नहीं हुआ था। कई लोगों ने संविधान का अपमान किया था।
  • जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 दीवार बनकर खड़ा था, ये विकास से वंचित रखता था। इसे हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार मुख्यमंत्री में भारत के संविधान की शपथ ली है। ये भारत के संविधान निर्माताओं को संतोष देता होगा।
  • जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाव के एजेंडे को खारिज कर दिया है। आज आतंकियों को पता है कि भारत को नुकसान पहुंचाया तो भारत छोड़ेगा नहीं। नॉर्थईस्ट में विश्वास से समझौते किए और सालों का झगड़ा खत्म किया। नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा से लंबे समय से चल रही अशांति खत्म की है।
  • जब 21वीं सदी का इतिहास का लिखा जाएगा, उसमें लिखा जाएगा कि भारत ने दूसरे और तीसरे दशक में भारत ने कैसे नक्सलवाद को उखाड़कर फेंका। याद कीजिए, जब नेपाल के पशुपति से भारत के तिरुपति तक रेड कॉरिडोर बन चुका था।
  • आदिवासी भाई-बहनों ने अंग्रेजों से मुकाबला किया था, उनके बीच नक्सलवाद की आग भड़काई गई। ये भारत की एकता-अखंडता के लिए चुनौती बन गया था। आज नक्सलवाद भी भारत में अंतिम सांसें गिन रहा है। आदिवासी समाज को सालों से जिस विकास की प्रतीक्षा थी, वह उसके घर पहुंच रहा है।
  • पहले की सरकारों की नीयत और नीतियों में भेदभाव का भाव देश की एकता को कमजोर करता रहा है। बीते 10 साल में देश में सुशासन के नए मॉडल में भेदभाव के भाव की हर गुंजाइश खत्म की। हमने सबका साथ-सबका विकास का रास्ता चुना। आज हर घर जल योजना से बिना भेदभाव जल पहुंचाने का प्रयास हो रहा है।
  • आज पीएम किसान सम्मान निधि बिना भेदभाव मिलती है। आज आयुष्मान योजना का लाभ बिना भेदभाव मिलता है। इससे लोगों का सरकार में भरोसा बढ़ा है। यही एक भारत, श्रेष्ठ भारत को गति दे रही है। हमारी हर नीति और नीयत में एकता हमारी प्राणशक्ति है। इसे देखकर सरदार साहब की आत्मा हमें आशीर्वाद दे रही होगी।
    Latest News

    PM SVANIDHI Credit Card : केरल से PM मोदी ने लॉन्च किया PM SVANIDHI Credit Card

    PM SVANIDHI Credit Card , नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल से PM SVANIDHI CREDIT CARD...

    More Articles Like This