Thursday, January 22, 2026

जज को बदमाशों ने घेरा पीछा किया असलहे दिखाए

Must Read

अलीगढ़ ,कुख्यात सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को अलीगढ़ में हाईवे पर बदमाशों ने घेर लिया। असलहों से लैस बोलेरो सवार 5 बदमाशों ने जज की कार रोकने की कोशिश की। फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अनिल कुमार का बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा किया।

जज ने बचकर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने कई बार असलहा दिखाकर उन्हें धमकी दी। इसी बीच जज ने अलीगढ़ की सोफा पुलिस चौकी पर रुक कर खुद को बचाया। पुलिस चौकी देखकर बदमाश वहां से भाग गए। घटना 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और SSP के PRO को सूचना दी। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी। इसके बाद 8 नवंबर को 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खैर थाने में मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामला जज से जुड़ा था, इसके चलते पुलिस ने खुलासा नहीं किया।

सुंदर भाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 अक्टूबर को सोनभद्र जेल से रिहा हुआ। इसके 6 दिन बाद 29 अक्टूबर को न्यायाधीश का पीछा किए जाने की घटना हुई है।

FIR के मुताबिक, जज ने घटना की साजिश में सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने का अंदेशा जताया है। वारदात 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज अनिल कुमार घटना वाले दिन फर्रुखाबाद से नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। वह खैर को पार कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए जट्टारी की ओर जा रहे थे, इसी बीच सफेद रंग की बोलेरो UP 81-7882 सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

    Latest News

    CG NEWS : आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार

    CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री आर. कृष्णा दास को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त...

    More Articles Like This