Friday, January 23, 2026

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन का दूसरा दिन

Must Read

श्रीनगर ,जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के केशवान और आसपास के इलाकों के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिया है। रविवार को यहां 3-4 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्चिंग की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

गोलीबारी चार घंटे से ज्यादा समय तक चली थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैरा स्पेशल फोर्स के 4 जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान नायब सूबेदार राकेश कुमार की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक केशवान जंगल में छिपे आतंकी कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के हैं। इन लोगों ने ही 7 नवंबर को 2 विलेज गार्ड की हत्या की थी।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 2 दिन में 3 मुठभेड़ हुईं। सुरक्षाबलों ने नवंबर महीने के 10 दिन में 8 आतंकी मार गिराए हैं। सोपोर में 8 नवंबर को 2 आतंकी और 9 नवंबर को एक आतंकी मार गिराया था। इन इलाकों में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

केशवान के जंगलों में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान सेकंड पैरा SF के जवान नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए।

रामपुर जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों का जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है।

    Latest News

    Siri Update : iPhone में Siri को मिलेगा ChatGPT जैसा अपडेट, बदलेगा पूरा इंटरफेस

    Siri Update , नई दिल्ली। iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट...

    More Articles Like This