Monday, September 1, 2025

शिंदे बोले-बालासाहेब जिंदा होते तो सावंत का मुंह तोड़ देते सावंत ने शाइना को माल कहा था

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

मुंबई ,शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत की अभद्र टिप्पणी मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बालासाहेब जिंदा होते तो वे सावंत का मुंह तोड़ देते।

CM शिंदे ने ANI से कहा- किसी महिला के बारे में इतना बुरा बोलना निंदनीय है। इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। ये लोग दावा करते हैं कि ये बालासाहेब की विचारधारा को फॉलो करते हैं।

उधर, अरविंद सावंत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- मैंने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी का नाम ही नहीं लिया था। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि बाहर से आने वाले यहां काम नहीं कर पाते हैं।

दरअसल, सावंत ने शुक्रवार को शाइना एनसी को माल कहा था। इसके खिलाफ शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

  1. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा। शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। शिवसेना से टिकट घोषित होने के बाद शाइना ने भाजपा छोड़ दी थी। वे भाजपा की प्रवक्ता थीं।
  2. सावंत से शुक्रवार को शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था- उनकी हालत तो देखो, सारी जिंदगी भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गईं। यहां इम्पोर्टेड माल नहीं चलता, असली माल ही चलता है।
  3. सावंत के इस बयान पर शिवसेना शिंदे गुट ने आपत्ति जताई। शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सावंत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने पर शिवसेना शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रदर्शन भी किया।

शाइना एनसी ने शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को कहा था- हम सभी जानते हैं कि ‘महाविनाश अघाड़ी’ वाले महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मां मुंबा देवी का आशीर्वाद मेरे साथ है। अगर आप किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो यह FIR है और अब कानून अपना काम करेगा। आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो क्या आपको लगता है कि महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिलाएं उन्हें करारा जवाब देंगी।

अरविंद सावंत ने शुक्रवार को कहा था, ‘मैं 55 साल से राजनीति में हूं। मैंने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है। शाइना एनसी मेरी दोस्त हैं। उन्होंने मेरे लिए काम किया है और मैं उनका सम्मान करता हूं। ये लोग सत्ता जिहादी लोग हैं। उद्धव ठाकरे भी ऐसा ही कहते हैं। शाइना ने मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया, लेकिन वे मुझे ही बदनाम कर रही हैं।’

Latest News

छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर व मध्यप्रदेश के जिला सिंगरौली के पुलिस अधिकारियों की इंटरस्टेट बॉर्डर मीटिंग हुई आयोजित। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, सुरक्षा...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमावर्ती थानों के बीच इंटेलिजेंस और सूचनाओं के आदान प्रदान, सूचना तंत्र को मजबूत कर लॉ...

More Articles Like This