PK बोले-चुनाव में सलाह देने के 100 करोड़ लेता था 10 राज्यों में मेरी बनाई सरकार

Must Read

गया  ,प्रशांत किशोर किसी भी पार्टी या नेता को केवल सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा फीस लेते थे। ये बयान उन्होंने 31 अक्टूबर को गया की बेलागंज विधानसभा में अपने कैंडिडेट के प्रचार के दौरान दिया।

प्रशांत ने आगे कहा कि ‘दस राज्यों में मेरी बनाई सरकार चल रही है। लोग अक्सर पूछते हैं कि मैं अपने अभियान के लिए पैसे कहां से लाता हूं। मेरी बनाई सरकारें आज देश के 10 राज्यों में शासन कर रही है। तो हमको क्या अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाने के लिए पैसा नहीं मिलेगा? आप लोगों ने मुझे इतना कमजोर समझ रखा है क्या

दरअसल, 13 नवंबर को बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। पहली बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने भी सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

बेलागंज से मोहम्मद अमजद, इमामगंज से जितेंद्र पासवान, रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह कुशवाहा और तरारी से किरण सिंह पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

2 साल तक बिहार में पदयात्रा करने के बाद प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की नींव रखी। पटना में प्रशांत किशोर ने जन सुराज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। एससी समुदाय से आने वाले मनोज भारती को जन सुराज का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This