Sunday, October 19, 2025

ASI की देखरेख में संभल जामा मस्जिद का रंगाई कार्य, महंत ने की भगवा रंग की मांग

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

संभल : संभल की जामा मस्जिद में रविवार को रंगाई-पुताई का काम शुरू हुआ। ASI की निगरानी में सुबह 9 बजे 10 मजदूरों को लगाया गया। पहले मस्जिद की बाहरी दीवारों की साफ-सफाई हुई, फिर रंगाई शुरू हुई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। ASI की टीम दिल्ली से भिजवाई गई लाइट-झालर भी लेकर पहुंची। इसे पुताई के बाद लगवाया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि मस्जिद की पेंटिंग में करीब 10 दिन लगेंगे।

इधर, नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग की। उन्होंने इसके लिए DM को लेटर भी लिखा है।

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली

जबकि मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सफेद और गोल्डन रंग का ही इस्तेमाल होगा। मस्जिद के सदर जफर अली के मुताबिक, मस्जिद का रंग पहले जैसा ही रहेगा। कलर नहीं बदलेगा।

Latest News

भारत के खिलाफ फिर भड़के पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर, दी ‘माकूल जवाब’ की धमकी

नई दिल्ली। पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत विरोधी बयानबाजी की है। शनिवार को...

More Articles Like This