Sunday, November 16, 2025

जिले के 13,735 छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी सौगात दी। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने बटन दबाकर जिले के 13,735 छात्रों के बैंक खातों में कुल 4 करोड़ 88 लाख 47 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सीधे ट्रांसफर की।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9–10) और दशमोत्तर (कक्षा 11–12) स्तर के पात्र छात्रों को यह राशि आधार सीडेड बैंक खातों में ऑनलाइन भेजी गई।

इंटर कॉलेजों में हुआ प्रसारण

मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण जिले के सभी इंटर कॉलेजों में कराया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज बड़गांव और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

Latest News

Chhattisgarh firing news : अज्ञात हमलावरों ने युवक पर गोलियां चलाई, जामुल में पुलिस जांच

Chhattisgarh firing news : दुर्ग, 15 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर...

More Articles Like This