Tuesday, February 10, 2026

छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने बांधा घाट खीरभोज छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने पूरी की रस्म

Must Read

सरगुजा ,महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर घाट बंधान की रस्म पूरी की। इसके साथ ही घरों में खीर भोज का आयोजन किया गया। मंगलवार को नहाए-खाए के साथ छठ महापर्व की शुरूआत हुई थी। छठघाटों में गुरूवार को अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए छठ घाटों में व्यापक तैयारी की गई है। छठ के मद्देनजर पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर दिया है।

अंबिकापुर के शंकरघाट, श्याम घुनघुट्टा नदी तट पर सोहगा एवं उदयपुर ढाब में श्रीराम छठघाट सहित नगर के तालाबों में बने छठघाटों में बुधवार को बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे। व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर घाट बंधान की रस्म पूरी की। बुधवार शाम को खीर भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ खीर प्रसाद ग्रहण किया।

छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु छठघाटों में पहुंचेगे। खीर भोज के बाद व्रती महिलाएं निर्जला व्रत करेंगी। शुक्रवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद छठ महापर्व के उपवास का पारण होगा।

 सूर्योपासना करने वाले व्रती बड़ी संख्या में रात्रि जागरण करते हैं और घाट में ही रुकते हैं। सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। छठ घाटों में रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। श्याम घुनघुट्टा समिति द्वारा जगराता कार्यक्रम के साथ 08 नवंबर को गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है।

शहर के शिवसागर तालाब सत्तीपारा, बिशुनपुर, महामाया तालाब, जेल तालाब, सहित अन्य घाटों में छठ महापर्व पर श्रद्धालु सूर्योपासना करेंगे।

सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर और एसपी योगेश पटेल ने बुधवार को अंबिकापुर के घुनघुट्टा घाट एवं शंकरघाट का निरीक्षण किया व तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर भोसकर ने शंकरघाट पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन करते हुए छठ पूजा समिति के संयोजक विजय सोनी सहित सदस्यों से चर्चा की।

कलेक्टर ने प्रशासनिक टीम को पूजा स्थल पर सुरक्षा हेतु नगर सैनिकों की ड्यूटी, एवं मुख्य मार्ग पर आवश्यक बैरीकेडिंग, पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने, पार्किंग की व्यवस्था, आवागमन रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए। एसपी योगेश पटेल ने पुलिस की टीम को सुरक्षा एवं निगरानी हेतु राजस्व टीम के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित राजस्व एवं पुलिस टीम मौजूद रही।

    Latest News

    CG News : दुर्ग में गबन का बड़ा मामला बर्खास्त महिला हेड कांस्टेबल मोनिका सोनी गिरफ्तार

    CG News , दुर्ग — मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त सोने की...

    More Articles Like This