Friday, January 23, 2026

अब आप घर बैठे कर सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री

Must Read

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशानुसार रजिस्ट्री विभाग में कई सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनता को अधिक सहूलियतें देना और उन्हें लाभान्वित करना है। इन सुधारों में टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी, कार्यक्षम और जनहितैषी बनाया जा रहा है। इसी दिशा में विभाग ने ‘सुगम’ ऐप की शुरुआत की है, जो संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद कई बार धोखाधड़ी की शिकायतें आती हैं, जिसमें आम आदमी फर्जीवाड़े का शिकार हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि रजिस्ट्री दस्तावेज में दिए गए संपत्ति विवरण और मौके की वास्तविक स्थिति में भारी अंतर होता है। कई बार एक ही संपत्ति को कई लोगों को बेच दिया जाता है या फिर ऐसी जमीन का रजिस्ट्री किया जाता है, जो अस्तित्व में नहीं होती। यहां तक कि रोड, रास्ते या उद्यान की जमीन तक बेच दी जाती है, जिससे जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

‘सुगम’ ऐप इन सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह ऐप संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाता है, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस ऐप के माध्यम से लोग अपनी संपत्ति के दस्तावेज को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं और संपत्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इस ऐप के जरिए रजिस्ट्री के दौरान और बाद में संपत्ति की स्थिति, रकबा, और उससे संबंधित अन्य जानकारी को आसानी से वेरिफाई किया जा सकता है। इससे फर्जीवाड़े और भूमि विवादों में कमी आएगी, जो अक्सर कोर्ट-कचहरी में मुकदमों की बढ़ोतरी का कारण बनते हैं।

 

    Latest News

    CG News : कागजों में मृत महिला कलेक्टोरेट पहुंची, बोली– साहब मैं जिंदा हूं , भतीजे ने रची साजिश, जिंदा चाची को दिखा दिया...

    CG News  , सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां...

    More Articles Like This