Friday, January 16, 2026

बीएड-डीएलएड की 5 हजार से ज्यादा सीटें खाल प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर ,छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड में एडमिशन के लिए दुसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अब भी 5 हजार सीटें खाली हैं। दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटों की जानकारी 4 नवंबर को जारी की जाएगी।

प्रदेश में 140 शासकीय और निजी बीएड कॉलेज हैं, इन्हीं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

बीएड और डीएलएड के लिए पहले चरण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी चुकी है, इनमें बीएड की 14475 सीटें हैं। वहीं 70 कॉलेजों में डीएलएड की लगभग 6720 सीटें हैं। वहीं बीए बीएड और बीएससी बीएड में 250 सीटें हैं। पहले चरण के बाद बीएड में 3432 सीटें खाली हैं। वहीं डीएलएड में भी 1522 सीटें खाली हैं।

बीएबीएड और बीएससी बीएड में 65 सीटें बची हुई हैं। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद 4 नवंबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आबंटित कॉलेजों में 4 से 11 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब तक की काउंसिलिंग के बाद बीएड और डीएलएड में 75-75 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। दूसरे चरण में पंजीयन और विकल्प भरने के बाद रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। इसके बाद भी सीटें रिक्त होने पर फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के माध्यम से अगली सूची जारी की जाएगी।

Latest News

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर, 15 जनवरी 2026/ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक और...

More Articles Like This