Friday, December 12, 2025

मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंच राष्ट्रपति टिनूबू ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

अबुजा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात पहली बार नाइजीरिया पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 17 साल में पहला नाइजीरिया दौरा है। मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भारतीय लोगों का जमावड़ा लगा था। हाथ में तिरंगा लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

अक्षय कुमार से मिले पीएम मोदी पूछा- कैसे हो भाई

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू भी अबुजा एयरपोर्ट पर PM मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे थे। मंत्री न्येसोम विके ने PM मोदी को अबुजा शहर की चाबी सौंपी। नाइजीरिया में इसे विश्वास और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

कोरबा: जुराली में भूमि अधिग्रहण विवाद, प्रशासन सख्त, मुआवजे को लेकर कोर्ट में मामला

PM मोदी आज राष्ट्रपति टिनूबू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनके बीच भारत-नाइजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद मोदी राजधानी अबुजा में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

तेल और गैस के विशाल भंडार की वजह से नाइजीरिया, अफ्रीका के अहम देशों में से एक है। यह देश भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता है। अफ्रीका में भारतीय निवेश खासकर ऊर्जा, खनन, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है।

नाइजीरिया इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) और तेल उत्पादक देशों के संगठन (OPEC) का अहम सदस्य है। ये दोनों संगठन भारत की कूटनीति और आर्थिक नीति के लिए अहम हैं।

Latest News

Avaidh Sharaab Network : कवर्धा ब्रेकिंग पोड़ी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Avaidh Sharaab Network  , कवर्धा। जिले में नकली शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने...

More Articles Like This