Friday, February 13, 2026

मोदी ने 11वीं बार जवानों के बीच दीपावली मनाई

Must Read

गुजरात .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई। पीएम 11 साल में सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे।

इससे पहले मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे थे।

PM ने कहा कि आज कोई अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

    Latest News

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार कोंडागांव और बिलासपुर में दो मासूमों से दरिंदगी; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

    CG Crime News , कोंडागांव — छत्तीसगढ़ के दो जिलों से मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की ऐसी खबरें...

    More Articles Like This