कोरबा खदान हादसा: ओवर बर्डन की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। ओवर बर्डन की मिट्टी धंसने से मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना खदान के 4 नंबर गेट के पास शुक्रवार शाम 4 बजे हुई, जब त्रिवेणी कंपनी द्वारा नाली निर्माण का काम चल रहा था। इस काम के लिए कंपनी ने पेटी ठेकेदार को सिविल वर्क का जिम्मा सौंपा था। अचानक मिट्टी खिसकने लगी, जिससे तीन मजदूर, जिनमें एक ही परिवार के विशाल नायक (26 वर्ष), उनके भाई करण, और साला काम कर रहे थे, घेर लिए गए।

दौड़ने का प्रयास, लेकिन समय नहीं मिला

जब तीनों ने मिट्टी-पत्थर गिरते देख भागने का प्रयास किया, तब विशाल और करण मलबे में दब गए। इस बीच, विशाल का साला भी गिरते पत्थर से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया और एंबुलेंस के जरिए घायलों को गेवरा के नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा गया।

    Latest News

    ईरान-इजराइल जंग का सातवां दिन’ भीषण हुआ संघर्ष; ईरान ने दागीं ‘क्लस्टर बम’ वाली मिसाइलें, बहरीन की तेल रिफाइनरी पर हमला

    यरूशलम/मनामा: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के आज सातवें दिन स्थिति और भी विस्फोटक हो गई है।...

    More Articles Like This