Friday, January 16, 2026

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, रायपुर और भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन आज रायपुर और भिलाई में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर और दुर्ग में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 1,000 से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है, जबकि आईजी, डीआईजी और एडीशनल एसपी समेत 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 9 बजे: जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।
  • सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11 बजे: भिलाई के IIT में चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
  • दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
  • दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।
Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This