Wednesday, February 11, 2026

तीसरी बेटी होने पर पति ने पत्नी को आग लगाई

Must Read

परभणी। महाराष्ट्र के परभणी में पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीसरी बार बेटी का पिता बना था। इसी के चलते उसने पत्नी की आग लगाकर हत्या कर दी।

दरअसल, कुंडलिक काले अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परभणी के फ्लाई ओवर इलाके में रहता था। उसकी पत्नी ने तीसरी बार बेटी को जन्म दिया था। लगातार तीसरी बार बेटी होने से कुंडलिक अपनी पत्नी से नाराज था।

कुंडलिक ने 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग में घिरी उसकी पत्नी का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर भागती नजर आ रही है। कुछ लोग चादर-पानी से महिला की आग बुझाते भी नजर आए। घटना में महिला की मौत हो गई।

कुंडलिक के खिलाफ उसकी पत्नी की बहन ने पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कुंडलिक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की बहन का बयान दर्ज किया गया है।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This