Goa Nightclub Fire : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आग लगने की घटना के बाद से फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—को थाइलैंड पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बुधवार देर रात थाईलैंड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।
Chhattisgarh Forest Department Warning : अजगर ने गांव में किया हमला, ग्रामीण की दर्दनाक मौत
कैसे पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स?
सूत्रों के मुताबिक, गोवा पुलिस लगातार थाईलैंड पुलिस और इंटरपोल के संपर्क में थी। दोनों भाइयों के बैंकिंग और मोबाइल लोकेशन इनपुट मिलने के बाद उन पर निगरानी बढ़ाई गई। आखिरकार, थाईलैंड के एक होटल से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन पहले ही भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था, जिससे इनके मूवमेंट पर रोक लग गई थी।
भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
थाइलैंड में गिरफ्तार होने के बाद अब औपचारिक तौर पर भारत प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोवा पुलिस की एक टीम दस्तावेज़ तैयार कर विदेश मंत्रालय के माध्यम से थाई अधिकारियों को भेज रही है। उम्मीद की जा रही है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों में दोनों को भारत लाया जाएगा।
क्या है गोवा नाइट क्लब आग का मामला?
यह मामला गोवा के प्रमुख पार्टी हब में स्थित Birch By Romeo Lane Nightclub में लगी भीषण आग से जुड़ा है। आग लगने के समय क्लब में भीड़ मौजूद थी और सुरक्षा मापदंडों में गंभीर खामियां सामने आई थीं। क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा घटना के बाद देश छोड़कर फरार हो गए थे।
जांच में यह भी सामने आया कि नाइट क्लब में अग्नि सुरक्षा से संबंधित कई नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
