Thursday, January 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में फार्म हाउस में ट्रिपल मर्डर! स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत 3 की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। शहर के पास स्थित फार्म हाउस में बीती रात हुई दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक युवक गला घोटकर बेरहमी से मारे गए।

नाबालिक बालिका को अश्लील इशारा करते हुए पीछा करने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

घटना स्थल अशरफ मेमन के फार्म हाउस की बताई जा रही है। मौके से जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ जारी है।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात बेहद सुनियोजित और क्रूर तरीके से अंजाम दी गई है।इस सनसनीखेज हत्याकांड ने शहर में डर और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

चौकीदार ज्योति प्रसाद बंजारे ने बताया कि घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

लोगों से पुलिस की अपील: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी जानकारी को तुरंत थाने से साझा करें।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This