Sunday, February 22, 2026

सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जार 3 आतंकी छिपे होने की खबर

Must Read

श्रीनगर के जबरवान इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस ने इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 15 घंटों के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 7वां एनकाउंटर है। इनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।

इससे पहले बारामूला के सोपोर में 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 8 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। रामपुर के जंगलों में भी एनकांउटर जारी है।

 

    Latest News

    RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

    RRB ALP Recruitment 2026 , नई दिल्ली/अजमेर — भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

    More Articles Like This