Sunday, June 22, 2025

कोरबा में पुलिस की तत्परता से अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग बालिका को कोरबा पुलिस ने महज कुछ घंटों में सकुशल बरामद कर लिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जून 2025 की सुबह सिविल लाइन थाने में सूचना दी गई कि एक नाबालिग बालिका को रात्रि के समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 368/25 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। सतत प्रयासों और प्रभावी रणनीति के चलते पुलिस ने कुछ ही घंटों में बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दादर जंगल की ओर ले गया था, लेकिन पुलिस की बढ़ती दबिश के चलते उसने उसे जंगल में छोड़ दिया। मामले में आरोपी की पहचान दशरथ सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई है। आरोपी को देर रात कपड़ा और पैसे लेकर भागते समय गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह पीड़िता के प्रति गलत नियत रखता था।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की है।

इस पूरे मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, उप निरीक्षक महासिंह ध्रुवे, सहायक उप निरीक्षक दुर्गेश राठौर, आरक्षक योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी तथा महिला आरक्षक रेहाना फातिमा की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर: अमेरिका ने 3 परमाणु ठिकानों पर किया हमला, ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें; पीएम मोदी से ईरानी राष्ट्रपति की...

नई दिल्ली/तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिका...

More Articles Like This