देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो साल के उच्च स्तर पर पहुंचा, पढ़े पूरी खबर

Must Read

Country’s foreign exchange reserves reach two-year high

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में 10.47 अरब डॉलर बढ़कर दो साल के उच्च स्तर 636.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हाल के समय में यह पहली बार है, जब विदेशी मुद्रा भंडार 10 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। इससे पहले 14 जुलाई, 2023 को यह 12.74 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा था। 2021 में देश के पास रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था।

आरबीआई के शुक्रवार को जार आंकड़ों के मुताबिक, 8 मार्च वाले हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 8.12 अरब डॉलर बढ़कर 561.35 अरब डॉलर पर पहुंच गई है विदेशी मुद्रा संपत्ति में तेज बढ़त इसलिए आई क्योंकि गैर- अमेरिकी मुद्राओं यूरो, पौंड और येन के मूल्य में या तो गिरावट आई या तेजी आई है। सोने का भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। विशेष निकासी अधिकार 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रिजर्व 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.82 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

Latest News

सीधी भर्ती के रिक्‍त पदों पर नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी

सीधी भर्ती के रिक्‍त पदों पर नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी रायपुर- छग वित्‍त विभाग के संयुक्‍त सचिव अतीश...

More Articles Like This

error: Content is protected !!