Thursday, January 15, 2026

CG में ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री लखमा के बेटे और कांग्रेस नेता के घर छापा, सीआरपीएफ ने घर को घेरा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने आज सुबह कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।

पूर्व मंत्री के बेटे पर कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के घर पर दबिश दी। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी छापा मारा गया।

पूछताछ जारी, दस्तावेजों की जांच
ईडी के अधिकारी कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रहे हैं और उनके घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई किस मामले में हो रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह मामला वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हो सकता है।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This