Thursday, February 12, 2026

कांग्रेस को बड़ा झटका 5 बार के विधायक मतीन अहमद AAP में शामिल

Must Read

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पांच बार के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मतीन अहम ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतीन के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे।

बता दें कि मतीन अहमद 1993 से 2015 के दौरान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच बार विधायक रहे हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें शीला दीक्षित के सीएम रहते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया था। दिल्ली मुस्लिम मतदाता प्रभाव वाले करीब दस विधानसभा क्षेत्रों में इनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है।

दिवाली के मौके पर मतीन अहमद के बेटे और कांग्रेस के बाबरपुर जिलाध्यक्ष चौधरी जुबेर और चौहान बांगर से कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना है।

    Latest News

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा अब महंगी 10वीं-12वीं की फीस 460 से बढ़कर हुई 800 रुपये, माशिमं ने 5 साल बाद लिया बड़ा...

    रायपुर | 12 फरवरी, 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क...

    More Articles Like This