क्या आप भी है रात में सोशल मीडिया के साथी? यदि हां तो हो सकती है गंभीर बीमारी…

Must Read

क्या आप भी है रात में सोशल मीडिया के साथी? यदि हां तो हो सकती है गंभीर बीमारी…

लोगों की आम जिंदगियां अब ज्यादातर सोशल मीडिया में बीतने लगी है। लोग आज स्मार्टफोन से इस तरह जुड़ गए हैं कि अब उनके दैनिक दिनचर्या में यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। स्मार्टफोन से लोग सोशल मीडिया के ऐप्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि उपयोग करते हैं।

इस सोशल मीडिया से जुड़े हर वर्ग के लोग है जो इन एप्स का उपयोग करते हैं और कई घंटो तक इन एप्स पर स्क्रालिंग करते रहते हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक समय रात का होता है जब यह यूजर्स अपने मोबाइल में सोशल मीडिया चलाते हैं। लेकिन लोगों को पता नहीं है कि रात में सोशल मीडिया चलाना उनके सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। क्या सोशल मीडिया उनकी सेहत को बिगाड़ सकती है? यह लोगों की जानकारी में अब तक नहीं है।

एक्सपर्ट कहते हैं की किसी भी वर्ग के लोगों को रात में ज्यादातर समय मोबाइल पर नहीं बिताना चाहिए। आज हर वर्ग मोबाइल पर लगातार रात के समय स्क्रालिंग करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर गतिविधियों से अपडेट रहने के लिए युवा दिन भर काम निपटाने के बाद रात में सोने से पहले ऑनलाइन स्क्रालिंग करते हैं।

लेकिन स्क्रालिंग कुछ मिनट के बजाए कई घंटे तक चलने लगती है, जिससे उनका नींद प्रभावित होता है और इसके कारण उन्हें कई बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। यह सब को मालूम है कि शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए हर किसी को सुबह उठने एवं रात को सोने का समय अपने जीवन में बनाना चाहिए।

शरीर को आराम देने के लिए रात में सोने का समय ज्यादा देर ना करें। लेकिन आज लोग सोशल मीडिया के कारण सोने एवं उठने के समय को लेकर लापरवाह हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण सोशल मीडिया बन गया है। देर से सोने की वजह से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ड संबंधी कई समस्याएं होती है। इसके अलावा शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है जिसके कारण लोग डिप्रेशन की ओर भी जाने लगे हैं। इसका मुख्य कारण नींद को बताया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने सुझाव देते हुए कहा है कि रात में स्क्रालिंग की लत से दूर रहने के लिए फोन में टाइमर लगाए और ऐप के नोटिफिकेशन को कुछ घंटे के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। सोने से पहले रीडिंग, स्केचिंग, पेंटिंग का ध्यान करना या जानकारी बढ़ाने वाली चीजें देखने चाहिए। इससे न सिर्फ आपको एक आरामदायक नींद आएगी बल्कि आपको कुछ जानकारियां भी संचय कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से दूरी बनाने के लिए रात को सोते समय अपने मोबाइल को सोने की स्थान से दूर रखें।

Latest News

भाजपा नेता की हत्या में शामिल 3 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा नेता की हत्या में शामिल 3 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बीजापुर- जिले में इस वर्ष मार्च माह...

More Articles Like This

error: Content is protected !!