Thursday, February 12, 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Must Read

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने रौंद दिया है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

यह घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की है. तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई है. घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This