Sunday, February 22, 2026

सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जार 3 आतंकी छिपे होने की खबर

Must Read

श्रीनगर के जबरवान इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस ने इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 15 घंटों के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 7वां एनकाउंटर है। इनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।

इससे पहले बारामूला के सोपोर में 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 8 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। रामपुर के जंगलों में भी एनकांउटर जारी है।

 

    Latest News

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से उभरे युवा साइबर एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता, कम उम्र में बनाई राष्ट्रीय पहचान

    सूरजपुर। अभिषेक गुप्ता आज देश के उन युवा प्रोफेशनल्स में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही साइबर सिक्योरिटी,...

    More Articles Like This