Monday, September 1, 2025

महिला को सड़क से किडनैप कर रेप मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया आरोपी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर में युवक ने महिला को दिनदहाड़े सड़क से किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आवाज न इसलिए महिला का मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला से कहा किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात 27 अक्टूबर दोपहर डेढ़ बजे की है। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई थी, जिससे उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद हिम्मत कर पति को आपबीती बताई और आरंग थाने में 5 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि आरोपी नेमीचंद्र ध्रुव पड़ोस में अपना नया मकान बनवा रहा है। आरोपी मकान की देखरेख करने के लिए अक्सर वहां पर आया करता था। तब से लगातार आरोपी महिला पर गलत नजर रखता था। इसी बीच महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

इस दौरान सुनसान सड़क पर आरोपी भी आ गया।। महिला को अकेले देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। महिला को अगवाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। महिला लगातार विरोध करती रही, लेकिन आरोपी मुंह दबाए रखा, जिससे महिला चिल्ला नहीं पाई।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Latest News

हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

कोरबा। हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में अब कोरबा के मरीजों को दूर बड़े शहरों तक भागने की जरूरत...

More Articles Like This