Sunday, June 22, 2025

अमेरिका ने ईरान पर बम गिराए:ट्रम्प बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह

Must Read

हरान/तेल अवीव. अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है।

ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

अमेरिकी हमले को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला इतिहास बदलने वाला है।

Latest News

ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर: अमेरिका ने 3 परमाणु ठिकानों पर किया हमला, ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें; पीएम मोदी से ईरानी राष्ट्रपति की...

नई दिल्ली/तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिका...

More Articles Like This