Friday, March 14, 2025

यूपी पंजाब केरल में उपचुनाव की तारीख बदल 14 सीटों पर अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग

Must Read

दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।

इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।

20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान होंगे। इसके साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

48 विधानसभा सीटों में से 42 के विधायक सांसद बने हैं। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 11, भाजपा के 9, सपा- टीएमसी के 5-5 और अन्य दलों के 12 विधायक शामिल हैं। बाकी 6 में से तीन सीटें निधन से खाली हुईं। सपा विधायक के जेल जाने से, सिक्किम में 2 के इस्तीफे और मध्य प्रदेश में एक विधायक के पार्टी बदलने से सीट खाली हुई। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई है।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This