Thursday, July 31, 2025

कल जारी होगा भाजपा का घोषणा पत 300 यूनिट तक फ्री बिजली का हो सकता है ऐलान

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रांची  ,झारखंड में भाजपा अपना घोषणा (संकल्प) पत्र कल यानी 3 नवंबर को जारी करेगी। शनिवार को इसकी पुष्टि भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। बताया जा रहा है कि इसमें 300 यूनिट फ्री बिजली और सवा करोड़ घरों में सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान भी हो सकता है।

आज रात करीब साढ़े नौ बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची आएंगे। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश कार्यालय में दो बैठक करेंगे। पहली बैठक प्रदेश स्तरीय नेताओं की होगी, इसमें संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे और अब तक की तैयारियों पर गहन चर्चा करेंगे।

इसके बाद दूसरी बैठक सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ होगी। इसमें चुनाव प्रचार अभियान पर चर्चा होगी। अगली सुबह यानी रविवार को शाह रांची से ही वो सिमरिया, बरकट्ठा और घाटशिला जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

रांची दौरे के दौरान अमित शाह उन लोगों से भी मिल सकते हैं जिन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन किया था और बाद में वापस ले लिया। भाजपा से नाराज होकर नाला से निर्दलीय नामांकन करनेवाले पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ और वीरेंद्र मंडल को मनाने में हिमंता विश्वा सरमा सफल रहे हैं, लेकिन निरंजन राय, गुमला के मिसिर कुजूर को मनाने में असफल रहे। राजधनवार से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय को मनाने के लिए खुद सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

हिमंता के आश्वासन के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने सत्यानंद झा की पत्नी विथिका झा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। झा पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। 2009 में भाजपा के टिकट से नाला से चुनाव जीत कर कृषि मंत्री बने थे।

पूर्व विधायक मेनका सरदार को मनाने में भी भाजपा सफल रही है। सरदार पोटका से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाये जाने से नाराज थीं। इधर, जमशेदपुर में पार्टी से नाराज चल रहे अमरप्रीत सिंह काले को मना लिया गया है। भाजयुमो नेता अजीत शर्मा भी मान गये हैं। इधर, रांची सीट से भाजपा नेता मुनचुन राय और संदीप वर्मा ने भी नामांकन वापस ले लिया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीपी कश्यप ने भी नामांकन वापस ले लिया है।

पत्रकारों से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। कहा था कि माताओं-बहनों को हर महीने 2000 रुपए चूल्हा खर्चा देंगे। 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे। नौकरी नहीं दे पाए, तो हर बेरोजगार को 5 से 7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। सरकार बनते ही सारे वादे भूल गए।

 वहीं, भाजपा नेता साइमन मालटो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है. कहा है कि पहाड़िया समुदाय से किसी को इस बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। पहाड़िया समुदाय कांग्रेस के बाद भाजपा के परंपरागत वोटर रहे हैं। ये लोग भाजपा को मजबूती दे रहे थे, लेकिन पार्टी ने इस जनजाति को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। मालटो को भाजपा ने 2019 विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट (एसटी) से अपना उम्मीदवार बनाया था। इस बार इस सीट पर गमालियल हेंब्रम को उतारा है।

Latest News

ITR-3 भरने वालों के लिए बड़ी राहत: आयकर विभाग ने ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा की शुरू, ₹12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा...

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025 अगर आप व्यापार, पेशा, एफएंडओ ट्रेडिंग, अनलिस्टेड शेयर्स या अन्य स्रोतों से आय अर्जित...

More Articles Like This