विधानसभा में सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का गूंजेगा मुद्दा

Must Read

विधानसभा में सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का गूंजेगा मुद्दा

रायपुर। पूर्व मंत्री शिव डहरिया,पत्नी शकुन डहरिया के सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजेगा। भाजपा के राजेश मूणत आज कई खुलासे करेंगे। सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के पहले बजट सत्र का अवसान आज दोपहर होने के संकेत हैं ।

1 मार्च तक के लिए आहूत सत्र की शेष बची कार्रवाई आज पूरी कर सदन मानसून सत्र के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अंतिम दिन के लिए आज 11 पेज की कार्यसूची जारी की गई। इसमें 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे। इतनी बड़ी कार्यसूची 24 वर्षों में पहली बार जारी की गई है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This