Saturday, February 21, 2026

त्रिवेणी संगम में डूबकर मासूम की मौत

Must Read

अभनपुर। छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम में आज शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक 9 वर्षीय मासूम बालक की डूबकर मौत हो गई है. बालक के शव को बरामद कर लिया गया है. इस घटना से परिवार में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान खिलेश निषाद पिता प्रहलाद निषाद (उम्र 9 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवापारा के लटर्रापारा का निवासी था.

बालक खिलेश त्रिवेणी संगम के पानी में खेलने गया था इस दौरान वह अचानक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची, जिन्होंने शव को बाहर निकाला.

बता दें कि कल से राजिम कुंभ मेला का आयोजन शुरू होने वाला है और आज यह घटना हो गई है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Latest News

    अपहरण और वसूली की बड़ी साजिश नाकाम बंधक बनाकर पीटे जा रहे थे 2 युवक, पिस्टल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर। राजधानी रायपुर की आजाद चौक थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और अवैध वसूली के एक सनसनीखेज...

    More Articles Like This