Thursday, February 26, 2026

कोरबा: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 41 गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, 09 फरवरी 2025: आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 41 अपराधियों को जेल भेजा गया।

सभी थाना और चौकियों में विशेष अभियान

जिले के विभिन्न थाना, चौकी और पुलिस इकाइयों द्वारा चलाए गए इस अभियान में 12 स्थायी और 32 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई। कुल मिलाकर, 44 वारंट तामील किए गए, जिनमें से 41 वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। तीन वारंटियों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद उनकी तामीली कार्रवाई पूरी की गई।

अपराधियों पर हुई सख्त कार्रवाई

इस अभियान में प्रमुख रूप से उरगा थाना ने 8, कुसमुंडा ने 7, बालको ने 5 और अन्य 21 वारंट अन्य थानों द्वारा तामील किए गए।

    Latest News

    Inclusive Development : छत्तीसगढ़ बजट 2026 1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’, बेटियों को 18 की उम्र में मिलेंगे ₹1.5 लाख

    Inclusive Development , रायपुर — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए...

    More Articles Like This