Friday, February 20, 2026

नगर निगम चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने झोंक दी ताकत कांग्रेस से मलकी गैदु तो बीजेपी से संजय पांडे आमने-सामने

Must Read

बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में 2025 नगर निगम चुनाव को लेकर दोनों राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस का तैयारियां जोरों पर चल रही है महापौर प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने मलकी सिंह गैदु को महापौर का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने संजय पांडे पर दाव खेला है, दोनों ही प्रत्याशी सुबह से ही चुनाव प्रचार में निकल जाते हैं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु को लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है, कांग्रेस प्रत्याशी मलकी सिंह प्रतिदिन अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल जाते हैं, उन्होंने कहा है कि यदि जनता मुझे चुनकर लाती है तो जो भी काम शहर में नहीं हुए हैं सबसे पहले उन कामों को कराया जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय पांडे भी सुबह से ही अपने पार्टी के समर्थक साथियों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल जाते हैं उन्हें भी लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उन्होंने बताया कि 10 सालों से कांग्रेस का महापौर ने जगदलपुर शहर को बद से बदतर कर दिया है, उसे सबसे पहले सुधारने का काम हमारी पार्टी करेगी दोनों ही पार्टियों के समर्थक नाचते और गाते झूमते नजर भी आ रहे हैं वहीं प्रत्याशी भी डांस कर रहे हैं।

    Latest News

    आबकारी विभाग द्वारा वार्ड नंबर 2 सक्ती के दो अवैध शराब कारोबारी भाई जेल दाखिल

    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/02/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में...

    More Articles Like This