Getting your Trinity Audio player ready...
|
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें “लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में सच में 5 फाइटर जेट गिरे थे”, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान भारत के थे या पाकिस्तान के।
ट्रंप यह बयान व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान दे रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप कई बार भारत-पाक के बीच मध्यस्थता और संघर्ष विराम की पेशकश कर चुके हैं। यह 24वीं बार है जब ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने का दावा किया है। पहली बार उन्होंने 10 मई को सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया था।