Tuesday, February 10, 2026

ड्रग्स इंस्पेक्टर के सस्पेंड होने पर दवा व्यापारियों ने ढोल नगाड़े बजाकर जताई खुशी

Must Read

उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर के निलंबित होने के बाद दवा व्यापारियों में जश्न का माहौल देखने को मिला है, दवा व्यापारियों ने अधिकारी के निलंबित होने की खुशी में ढोल नगाड़े बजाते हुए शहर में घूम-घूम कर अपनी खुशी जाहिर की है।

बता दे की शामली में तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दवा व्यापारी से रिश्वत की मांग की जा रही थी। बताया जाता है कि ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे के वसूली को लेकर दवा व्यापारियों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन तब कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का वीडियो आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

50 हजार रुपए की मांग: दरअसल सोशल मीडिया पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी, वीडियो में इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक 30 हजार रुपए देने की पेशकश करता है, लेकिन मैडम 50 हजार रुपए से नीचे बात करने के लिए राजी नहीं हो रही हैं।

औषधि निरीक्षक पर आरोप: शामली औषधि निरीक्षक निधि पांडे पर दवा व्यापारियों से निरीक्षण के दौरान, धमकी देने वाली भाषा का प्रयोग करने, पैसे के लेनदेन की बात करने, पैसा ना देने के पर व्यापार बंद करा देने की धमकी देने का आरोप है।

शासन ने की कार्रवाई: मामले में औषधि निरीक्षक शामली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासन ने निलंबित कर दिया है।

 

    Latest News

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत को चुनौती देने...

    More Articles Like This