सैफ अली पर हमला, चाकू के 6 जख्म:सर्जरी की गई; दावा- हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था

Must Read

मुंबई.बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। सैफ को रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी सर्जरी की गई।

लीलावती अस्पताल के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है। डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This