Friday, February 27, 2026

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Must Read

सक्ती, 05 नवंबर 2025। कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज कर 27 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर सूचना पर नंदेलीभांठा व किरारी गांव में छापेमारी कर एस. कुमार उरांव, तरुण यादव, पंचराम टंडन और शांति टंडन से शराब जब्त की गई। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम के विष्णु कौशिक, परसराम कहरा, भारती यादव और नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Latest News

    Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर LIVE तालिबान ने सीमा पर मार गिराया पाक का फाइटर जेट

    Pakistan Afghanistan War , नई दिल्ली — दक्षिण एशिया में युद्ध के बादल गहरा गए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान...

    More Articles Like This