छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड सत्र2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आगामी 12वीं की परीक्षा आज 20 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है जो आगामी 18 मार्च 2026 तक और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी जो 13 मार्च 2026 तक चलेगी ।
यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे के बीच आयोजित की जा रही है ।शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 की इन परीक्षाओं बस्तर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष भी परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। जगदलपुर विकासखंड में कक्षा 12 वीं में इस वर्ष 2068 विद्यार्थी और कक्षा 10 वीं में 1799 परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने इस अवसर पर सभी परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी अच्छे से परीक्षा दें,और उन्होंने क्षेत्र के पालकों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को उचित समय में परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र पहुंचना सुनिश्चित करें, परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि परिक्षार्थी पूरे मनोयोग से परीक्षा दें और अच्छे अंक अर्जित करें।
शुरू हुई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा , खंड शिक्षा अधिकारी ने दी छात्रों को शुभकामनाएं,
Must Read
