Tuesday, February 24, 2026

शारदा विहार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 29 जनवरी से होगी शुरुआत

Must Read

कोरबा। शारदा विहार स्थित निज निवास में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 4 फरवरी 2026 तक चलेगा। कथा का समापन 5 फरवरी 2026 को श्रीमद्भागवत जी की विधिवत विदाई एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगी। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पंडित श्री अनिल शर्मा जी श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन करेंगे। आयोजन स्थल शारदा विहार, एलआईजी-69 निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि श्री ठाकुर जी की कृपा से यह सात दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करें और अंतिम दिन आयोजित भंडारे एवं महाप्रसाद का लाभ लें।

प्रमुख कार्यक्रम

  • कथा प्रारंभ: 29 जनवरी 2026

  • कथा समापन: 4 फरवरी 2026

  • श्रीमद्भागवत जी की विदाई व महाप्रसाद: 5 फरवरी 2026

इस धार्मिक आयोजन के दर्शनाभिलाषी देवेंद्र कुमार (पत्रकार), संरक्षक श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7049802891 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Latest News

    Horrific Road Accident : कोयला और सीमेंट से लदे ट्रकों की सीधी भिड़ंत, केबिन में फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। नेशनल...

    More Articles Like This