लव जिहाद..रियाज अहमद ने ‘गुलशन’ बनकर की शादी:बोला-धर्म-परिवर्तन​​​​​​​ करो वर्ना मार दूंगा; जम्मू से भागकर रायगढ़ पहुंची महिला, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

Must Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवक ने अपना धर्म छिपाकर त्रिपुरा की महिला से शादी की। महिला को जब पता चला कि युवक मुस्लिम धर्म का है, तो युवक उसपर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह महिला युवक के चगुंल से निकलकर दिल्ली पहुंची, लेकिन युवक ने उसे खोज निकाला। इसके बाद महिला फिर भागने में कामयाब रही और रायगढ़ आ पहुंची।

महिला को सारंगढ़ के एक NGO का सहारा मिला। महिला सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला ने आवेदन में बताया कि करीब 4 साल पहले जम्मू के रहने वाले युवक से सोशल मीडिया पर उसकी पहचान हुई। युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम गुलशन मनहस लिखा था। इसके बाद करीब छह-सात महीने बात करते हुए दोनों में प्रेम हो गया।

जिसके बाद 2021 में गुलशन ने शादी करने की बात कहकर उसे आंध्र प्रदेश बुलाया। महिला अपने घर में बिना बताए कुछ दिन बाद आंध्र प्रदेश चली गई। जून 2021 में आंध्र प्रदेश के व्रदापालम नामक शहर में दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।

इसके बाद महिला उसके परिवार के बारे में जानने के लिए पूछती, तो वह किसी तरह टालमटोल कर देता और जवाब नहीं देता। इसी दौरान 7 दिसंबर 2022 को पीड़िता ने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने गुरदीप रखा। करीब चार महीने के बाद महिला को अपने घर ले जाने की बात कहकर उसने उसे जम्मू ले गया। उसने बताया कि वह जहां रहता है उस गांव का नाम कांदी है।

महिला ने अपने आवेदन में बताया कि गुलशन के घर जाने के बाद उनके घर का तौर तरीका अलग था, तो उसे उसके धर्म को लेकर शंका होने लगी। इसके बाद एक दिन जब गुलशन घर में मुर्गा काटा तो उसके तरीके को देखकर वह भांप ली की, गुलशन का धर्म अलग है। लेकिन तब वह शांत रही और पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहती थी।

जब गुलशन घर पर नहीं होता, तो महिला आसपास उसके बारे में पूछताछ करती। उसने बताया कि जब वह किसी मुस्लिम के घर में पूछताछ करती तो हर कोई गुलशन का पक्ष लेता था। बाद में उसने हिंदू परिवारों के लोगों से गुलशन के बारे में पूछा तो पता चला कि गुलशन का असली नाम रियाज अहमद है और वह मुस्लिम है।

महिला ने गुलशन और उसके परिवार को जब उनके धर्म के बारे में कहा, तो उसके परिजन और समाज के कुछ लोग उसे मुस्लिम धर्म स्वीकराने के लिए दबाव डालने लगे। उसने जब धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो मारपीट करते हुए गुलशन ने कहा कि धर्म परिवर्तन नहीं करने पर वह उसे मार देगा, लेकिन महिला ने उसे स्वीकार नहीं किया।

इसके बाद वहां से कई बार वह और अपने बच्चे को लेकर भागने का प्रयास की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। कांदी थाना में भी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मौका मिलते ही वह घर से निकलकर दिल्ली और फिर राजस्थान पहुंच गई। लेकिन गुलशन मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका पता कर उसके पास पहुंच गया और फिर जोर जबरदस्ती कर अपने घर ले आया।

घर ले जाने के बाद लगभग पांच माह तक उसका और उसके बच्चे का घर से निकलना बंद कर दिया गया। तभी किसी तरह फिर मौका मिला तो वहां से वह भाग कर छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के सरिया के ग्राम भीखमपुरा पहुंची। यहां रहकर वह कुछ दिन एनजीओ के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रही है। सोमवार को महिला रायगढ़ पहुंचकर कलेक्टर को लिखित में गुलशन उर्फ रियाज अहमद के खिलाफ शिकायत करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

घायल सांप को लेकर ईलाज कराने पहुंचे अस्पताल:सभी देखकर रह गए हैरान, डाॅक्टर ने दवा लगाया, रायगढ़ के एक घर में घायल मिला था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल सांप को लेकर उसका ईलाज कराने...

More Articles Like This