Saturday, February 28, 2026

मुख्यमंत्री का दौरा: रायपुर से जशपुर तक व्यस्त कार्यक्रम, NCC और फुटबॉल के समापन में रहेंगे शामिल

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 24 नवंबर का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर देर शाम तक रायपुर और जशपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे अपने रायपुर निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:00 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन 2024 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे शंकर नगर स्थित कांशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे वे हेलीकॉप्टर से जशपुर के बागबहार स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर तीरंदाजी अकादमी में आयोजित 24वीं सीनियर राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This