मुंबई में AIMIM समर्थकों पर पुलिस ने लाठी बरसाई:हजारों लोगों ने मुंबई में घुसने की कोशिश की, संत रामगिरी-नीतेश राणे के बयान से नाराज

Must Read

मुंबई में ओवैसी की पार्टी AIMIM समर्थकों पर सोमवार को पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। दरअसल, भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज ने मुस्लिमों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ  ने छत्रपति संभाजी नगर से तिरंगा रैली निकाली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए।

रैली में शामिल लोग मुंबई जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चाहते थे। वे CM से भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रैली का नेतृत्व  के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील और वारिश पठान कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान ठाणे के आनंद नगर जकात नाके के पास  कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। फिर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं। रैली के दौरान मुंबई के कई इलाकों में जाम लग गया। पुलिस ने रैली को ठाणे से वापस कर दिया।

23 सितंबर को मुबंई में तिरंगा रैली के दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
23 सितंबर को मुबंई में तिरंगा रैली के दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

 नेता वारिस पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है। नितेश राणे का भाषण भड़काऊ है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 की रैली में शामिल भीड़ की तुलना भाजपा विधायक नितेश राणे ने पोहे से की है। नितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भीड़ की तस्वीर और पोहे की तस्वीर के साथ लिखा- ‘इतना तो हम नाश्ते में खा जाते हैं।’

 नितेश ने सांगली में कहा था कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो फिर हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे।

1 सितंबर: उन्होंने अहमदनगर में कहा- ‘​​​​​रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ भी किया तो मस्जिदों के अंदर जाकर चुन-चुनकर मारेंगे।​​​​​​​’​​​​​​​

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की बैठक में नितेश राणे ने कहा था कि 4 जून को रिजल्ट उनके हिसाब से नहीं आएं तो सरपंच पैसा मांगने न आएं। उन्हें अभी जितने वोट मिले हैं, नितेश राणे को उससे ज्यादा वोट चाहिए।

 नितेश राणे ने कहा था अगर कोई ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा, तो उसे इनाम दूंगा। उनका यह बयान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के लोकसभा की सदस्यता लेते समय जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद आया था।

 नितेश राणे ने संजय राउत को सांप कहा था। साथ ही दावा किया कि संजय राउत राजनीतिक रूप से उद्धव ठाकरे को खत्म करना चाहते हैं। वो जल्द ही उद्धव ठाकरे को छोड़कर NCP (SP) में शामिल हो जाएंगे।

रामगिरि महाराज महाराष्ट्र में सरला द्वीप के मठाधीश के रूप में जाने जाते हैं।
रामगिरि महाराज महाराष्ट्र में सरला द्वीप के मठाधीश के रूप में जाने जाते हैं।

धर्म गुरु रामगिरि महाराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक कार्यक्रम के दौरान रामगिरी महाराज ने टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। मुस्लिम संगठनों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया और रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग भी की।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनपर बीएनएस धारा 302 समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामगिरी महाराज के खिलाफ नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में भी FIR हुई है।

रामगिरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह बयान दिया था। उनका मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था।

 महंत रामगिरि महाराज महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश हैं। उनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है। छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जालना, जलगांव क्षेत्र में महंत रामगिरि महाराज का काफी प्रबाव माना जाता रहा है। माना जाता है कि सरला द्वीप का निर्माण गोदावरी नदी के बंटवारे से हुआ है।

Latest News

*धरमजयगढ़ वनमंडल के निकट हाथियों का झुंड, गांव में मची अफरा-तफरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथियों का वीडियो, ग्रामीणों ने खदेड़ा*

रायगढ़:** धरमजयगढ़ वनमंडल मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित कोयलार गांव के पास जंगल से अचानक हाथियों का...

More Articles Like This